

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है जो शरीर को गर्म रखे।
Image Source : Freepikऐसे में लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन खूब करते हैं।
Image Source : Freepikकुछ लोग काजू, बादाम खाते हैं तो कुछ लोग पिस्ता खाना पसंद करते हैं।
Image Source : Freepikलेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में रोजाना पिस्ता खाने से क्या होता है।
Image Source : Freepikपिस्ता शरीर को भीतर से गर्म रखने में मदद करता है और इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड्स, विटामिन और मिनरल्स ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे ठंड के दुष्प्रभाव जैसे सर्दी-जुकाम से बचाव में मदद मिल सकती है।
Image Source : Freepikइसमें विटामिन बी6, ई, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
Image Source : Freepikपिस्ता में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकता है।
Image Source : Freepikपिस्ता में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हृदय के लिए लाभदायक है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
Image Source : Freepikपिस्ता कैलोरी और फाइबर, प्रोटीन से भरपूर होता है, जिसको खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
Image Source : FreepikNext : 45 में 25 सी हसीन लगती हैं श्वेता तिवारी, ये खास डाइट है एक्ट्रेस की फिटनेस का राज