

हरी प्याज को स्प्रिंग अनियन भी कहा जाता है।
Image Source : Freepikहरी प्याज में विटामिन सी और विटामिन ए होता है।
Image Source : Freepikइसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं हरी प्याज खाने के क्या क्या फायदे हैं।
Image Source : Freepikहरी प्याज में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को सुचारू रखने में मदद करती है। यह कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है।
Image Source : Freepikइसमें विटामिन C और पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
Image Source : Freepikकुछ शोधों के अनुसार, हरी प्याज में मौजूद सल्फर यौगिक इंसुलिन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
Image Source : Freepikइसमें विटामिन A और ल्यूटिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करते हैं।
Image Source : Freepikविटामिन C से भरपूर हरी प्याज कोलेजन के उत्पादन में मदद करती है, जिससे त्वचा में कसाव आता है और चेहरे पर चमक बनी रहती है।
Image Source : Freepikहरी प्याज में कैलोरी बहुत कम और फाइबर अधिक होता है। इसे डाइट में शामिल करने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
Image Source : FreepikNext : जीरा-सौंफ और धनिया का पानी पीने से क्या होता है?