

लौकी एक ऐसी सब्जी है जो कि 90% पानी से भरपूर है और हर व्यक्ति के लिए इसे खाना फायदेमंद माना जाता है।
Image Source : socialलेकिन, ज्यादातर लोग इसे बनाने और खाने का सही तरीका नहीं जानते जिस वजह से इसका पूरा स्वास्थ्य लाभ नहीं ले पाते।
Image Source : socialजैसे कि लौकी बनाने का सबसे प्रचलित तरीका है इसे सरसों तेल, मेथी, अदरक, मिर्च, प्याज और जीरे से छौंककर बनाना और खाना।
Image Source : socialइस तरीके में मसाले भी मिलाए जाते हैं और पानी सूखने तक लौकी को पकाया जाता है, जिससे लौकी के सारे न्यूट्रिएंट्स का नुकसान होता है।
Image Source : socialसबसे पहले तो इसका हाइड्रेटिंग गुण खत्म हो जाता है क्योंकि इसका पानी खत्म हो जाता है।
Image Source : socialदूसरा, मसालों के साथ इसे पकाना जो कि इसके फाइबर और विटामिन सी, विटामिन बी2, विटामिन बी1, विटामिन बी3, विटामिन बी9 और विटामिन बी6 का नुकसान कर देता है।
Image Source : socialइसलिए लौकी को आपको उबला हुआ बनाना चाहिए। इससे इसमें पानी और न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बनी रहती है।
Image Source : socialइसके लिए लौकी को काटकर रख लें। एक कड़ाही में इसे डालें, ऊपर से हल्का सा नमक, हल्दी पाउडर और अजवाइन डालें।
Image Source : socialसबको ढककर पकाएं। जब लौकी पूरी तरह से गल जाए, पानी निकल आए और इसमें से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर लें। अब इसे खाएं।
Image Source : socialNext : रात में सोने से पहले खजूर खाने से सेहत को होंगे कई फायदे