सर्दियों में अंजीर खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

सर्दियों में अंजीर खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

Image Source : Freepik

सर्दियों में अंजीर खाना एक सुपफूड की तरह काम करता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, मिनरल्स और एंडीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

Image Source : Freepik

लेकिन क्या आपको मालूम है कि सर्दियों में इसका सेवन करने से सेहत को क्या क्या फायदे मिलते हैं।

Image Source : Freepik

अंजीर की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसे खाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और आपको ठंड कम लगती है।

Image Source : Freepik

अंजीर में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द में राहत देते हैं।

Image Source : Freepik

अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। अगर आप पुरानी कब्ज से परेशान हैं, तो रात को भीगे हुए अंजीर खाने से पेट साफ रहता है और पाचन में सुधार होता है।

Image Source : Freepik

अंजीर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को घटाने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।

Image Source : Freepik

अंजीर में क्लोरोजेनिक एसिड और पोटैशियम होता है, जो ब्लड में शुगर के लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है।

Image Source : Freepik

सर्दियों में वायरल इन्फेक्शन और सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ जाता है। अंजीर में मौजूद विटामिन, पोटैशियम और मैग्नीशियम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

Image Source : Freepik

अंजीर आयरन का बेहतरीन स्रोत है। इसके नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन बढ़ता है और शरीर की कमजोरी व थकान दूर होती है।

Image Source : Freepik

Next : अदरक का पानी पीने से क्या होता है?