

मेथी की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को मेथी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके ज्यादा सेवन से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।
Image Source : freepikअगर आप ब्लड प्रेशर की दवाई का सेवन कर रहे हैं तो मेथी के बीज का सेवन करने से परहेज करें।
Image Source : freepikकई बार अधिक मात्रा में मेथी का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच आदि भी होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
Image Source : freepikअगर आप मेथी का ज्यादा सेवन करते हैं तो पेशाब करते समय जलन महसूस हो सकती है साथ ही यूरिन में दुर्गंध की परेशानी हो सकती है।
Image Source : freepikजो माएं बच्चों को फीड कराती हैं, उनको भी मेथी का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि ज्यादा मेथी के सेवन से फीड करने वाले बच्चों को दस्त लग सकते हैं।
Image Source : freepikमेथी के बीज के ज्यादा सेवन करने से आपको त्वचा पर जलन, रैशेज, एलर्जी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Image Source : freepikजिन लोगों को खूनी बवासीर है वो मेथी दाना का सेवन करने से परहेज करें।
Image Source : freepikNext : हल्दी वाला दूध पीने के 9 फायदे