

डकार कभी भी और किसी भी समय आ सकती है। ऐसा माना जाता है कि डकार भोजन पच जाने का संकेत है।
Image Source : socialलेकिन, अगर आपको लगातार डकार आ रही है तो यह सामान्य नहीं है। चलिए, जानते हैं डकार का ज़्यादा आना किस बीमारी का संकेत है।
Image Source : socialजिन लोगों को डकार ज़्यादा आती है, उनमें से ज़्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या होती है।
Image Source : socialबहुत ज़्यादा स्ट्रेस लेने का प्रभाव हमारे पेट पर भी पड़ता है। ऐसे में तनाव का बढ़ना ज्यादा डकार आने का कारण बनता है।
Image Source : socialखाना खाते समय ज्यादा हवा पेट के अंदर लेने से भी डकार आने लगती है। इस स्थिति को ऐरोफेजिया कहते हैं
Image Source : socialइरिटेबल बाउल सिंड्रोम में ज्यादा डकार आती है। इस समस्या के अलावा पेप्टिक अल्सर के कारण भी ज्यादा डकार आ सकती है।
Image Source : socialगैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स को एसिड रिफ्लक्स के रूप में भी जाना जाता है, यह स्थिति तब होती है जब पेट का एसिड अन्नप्रणाली में प्रवाहित होता है।
Image Source : socialडेयरी प्रोडक्ट्स में पाई जाने वाली लैक्टोज को पचाने में असमर्थता की वजह से भी डकार की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.
Image Source : socialNext : एक सेब खाने से कितनी कैलोरी मिलती हैं?