

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए, चलिए बताते हैं हेल्दी शरीर के लिए एक दिन में कितना पानी पिएं
Image Source : socialएक्सपर्ट सलाह देते हैं कि किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 8 गिलास यानी लगभग ढाई से तीन लीटर तक पानी पीना चाहिए।
Image Source : socialपुरुषों की बात करें तो उन्हें रोज़ाना लगभग 3.7 लीटर पानी तो महिलाओं को प्रतिदिन लगभग 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए।
Image Source : socialहालांकि, व्यायाम या कोई मेहनत वाला काम करने पर पसीने के ज़रिए शरीर से पानी निकल जाता है तो ऐसी स्थिति में ज़्यादा प्यास लगती है।
Image Source : socialगर्मी के मौसम में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है, इसलिए ऐसी स्थिति में भी आपको ज़्यादा प्यास लग सकती है।
Image Source : socialबुखार, उल्टी या दस्त होने पर शरीर में तरल पदार्थ की कमी हो जाती है, ऐसे में अधिक पानी पीना आवश्यक होता है।
Image Source : socialगर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सामान्य से अधिक पानी की आवश्यकता होती है।
Image Source : socialयानी पानी पीना कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे आपकी उम्र, लिंग, शारीरिक गतिविधि का स्तर, मौसम और आपकी स्वास्थ्य स्थिति।
Image Source : socialNext : अखरोट की तासीर ठंडी होती है या फिर गर्म?