दिल में छेद हो तो कैसे पता चलेगा?

दिल में छेद हो तो कैसे पता चलेगा?

Image Source : social

दिल में छेद होना एक गंभीर समस्या है। इसे मेडिकल भाषा में 'कॉन्जेनिटल हार्ट डिफेक्ट्स' कहते हैं।

Image Source : social

यह परेशानी ज़्यादातर जन्मजात होती है लेकिन कई बार वयस्कों को भी इसका सामना करना पड़ता है। ऐसे में जानते हैं बड़ो में इसके लक्षण कैसे पहचानें?

Image Source : social

दिल में छेद होने पर थोड़ी सी मेहनत करने पर सांस फूलने लगती है। ऐसे इसलिए क्योंकि दिल को रक्त पंप करने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

Image Source : social

अगर बिना कोई मेहनत या काम किए भी थकान महसूस हो रही है तो यह दिल में छेद होने का एक बड़ा संकेत है।

Image Source : social

अगर आपकी दिल की धड़कन अक्सर तेज़, अनियमित या फड़फड़ाती हुई महसूस होती है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

Image Source : social

दिल में छेद होने पर शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगते हैं जिससे पैरों में सूजन आने लगती है।

Image Source : social

अक्सर चक्कर आना, खासकर शारीरिक गतिविधि के दौरान और नीले होंठ या नाखून भी दिल में छेद होने के कुछ संकेत हैं।

Image Source : social

कुछ प्रकार के दिल के छेदों से रक्त के थक्के बन सकते हैं जो मस्तिष्क तक पहुँच कर स्ट्रोक का कारण बन सकते हैं।

Image Source : social

Next : गर्मियों में ज्यादा लौंग खाने के साइड इफेक्ट्स