

सेहत को ध्यान में रखते हुए सर्दियों में ज़्यादातर लोग दही नहीं खाते हैं। अब, ठंड के मौसम में दही सेहत को नुकसान पहुंचाती है या फायदा देती है चलिए हम आपको सही जानकारी देते हैं।
Image Source : socialऐसी मान्यता है कि सर्दियों में दही खाने से गला खराब हो सकता है और सर्दी खांसी की समस्या हो सकती है, लेकिन यह तरह सच नहीं है। आयुर्वेद की मानें तो दही नेचर में गर्म है, जिसका शरीर पर गर्म प्रभाव पड़ता है।
Image Source : socialदही का सेवन पेट के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है इसलिए सर्दियों में अपनी आंतों और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।
Image Source : socialदही में मौजूद विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को तेजी से बढ़ाता है साथ ही संक्रामक और मौसमी बीमारियों से आपका बचाव करते हैं।
Image Source : socialदही में पाए जाने वाले विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं।
Image Source : socialसर्दियों में फ्रिज से तुरंत निकले गए ठंडी दही का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए दही को हमेशा सामान्य तापमान पर ही खाएं।
Image Source : socialसर्दियों में दही खाते समय टाइमिंग का ख्याल रखें। इस मौसम में दही का सेवन आप हमेशा दोपहर के समय करें। रात के समय दही खाने से सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
Image Source : socialNext : गोंद खाने से शरीर को क्या फायदा होता है?