

हार्ट ब्लॉक एक गंभीर स्थिति है इसमें हार्ट रक्त को अच्छी तरह से पम्प नहीं करता है जिससे हृदय की धड़कन धीमी या अनियमित हो जाती है।
Image Source : freepikहार्ट ब्लॉक होने पर हमारा शरीर कुछ ऐसे संकेत देता है जिसे पहचान कर आप शुरुआत में ही इसके लक्षणों का पता लगा सकते हैं।
Image Source : freepikहार्ट ब्लॉक होने पर छाती के बीच में बेचैनी या दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द दबाव, जकड़न जैसा महसूस हो सकता है
Image Source : freepikअक्सर सांस फूलना, जरा सा चलने पर भी भारी महसूस होना हार्ट ब्लॉक सहित कई हृदय समस्याओं का संकेत हो सकता है।
Image Source : freepikहार्ट ब्लॉक होने पर हाथ में भी दर्द बढ़ जाता है खासतौर पर बाएं हाथ में दर्द गर्दन या जबड़े तक फैल सकता है।
Image Source : freepikअगर आप बिना कोई काम किए भी थक जा रहे हैं तो यह भी हार्ट ब्लॉक की एक स्थिति हो सकती है।
Image Source : freepikदिल की धड़कन का तेज, धीमी या अनियमित होना भी हार्ट ब्लॉक होने के संकेतों में से एक है।
Image Source : freepikचक्कर आना, जी मिचलाना और अचानक ठंडा पसीना आना ये सब अगर एक साथ हो रहा है तो यह हार्ट ब्लॉक के लक्षण हो सकते हैं।
Image Source : unsplashNext : अखरोट vs बादाम, कौन ज्यादा फायदेमंद ?