

कार्डियक अरेस्ट गंभीर और जानलेवा स्थिति है। अगर आपके सामने किसी को कार्डियक अरेस्ट होता है, तो चलिए जानते हैं तुरंत क्या करना चाहिए?
Image Source : socialअचानक बेहोश हो जाना, सांस न ले पाना या केवल हांफना कार्डियक अरेस्ट के लक्षण होते हैं। इन लक्षणों के दिखने पर आपको तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए।
Image Source : socialसबसे पहले मेडिकल इमरजेंसी नंबर पर कॉल करें। अगर, आप अकेले हैं, तो फोन स्पीकर पर रखें ताकि बात करते हुए अगला कदम उठा सकें।
Image Source : socialऑपरेटर को बताएं कि व्यक्ति बेहोश है, सांस नहीं ले रहा है और उसकी कोई पल्स नहीं है, यानी उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ है।
Image Source : socialजब तक हॉस्पिटल नहीं पहुंचते तब तक व्यक्ति को सीपीआर देना बेहद ज़रूरी है। सीपीआर दिल और दिमाग में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है।
Image Source : socialयदि आप सीपीआर एक्सपर्ट नहीं हैं, तब भी केवल छाती को दबाने वाला सीपीआर दे सकते हैं।
Image Source : socialकार्डियक अरेस्ट के बाद व्यक्ति के बचने की संभावना कम होती जाती है। इसलिए जितनी जल्दी सीपीआर का इस्तेमाल होगा, जीवित रहने की संभावना बढ़ जाएगी।
Image Source : socialअगर आपने अभी तक सीपीआर प्रशिक्षण नहीं लिया है, तो ऐसा करने पर विचार करें। यह कौशल आपात स्थिति में किसी की जान बचा सकता है।
Image Source : socialNext : गर्मियों में अंजीर को भिगोकर क्यों खाना चाहिए?