

हड्डियों में दर्द या सूजन होने पर लोग गर्म या ठंडी चीज़ों से सिकाई करते हैं। लेकिन चोट लगने पर, दर्द या सूजन होने पर में कौन-सी सिकाई करनी चाहिए? चलिए हम आपको बताते हैं।
Image Source : socialगर्म सिकाई को हीट थेरेपी भी कहा जाता है। पुराने से पुराने दर्द, जोड़ों के दर्द और अकड़न को ठीक करने के लिए गर्म सिकाई की जाती है।
Image Source : socialहड्डियों के मरीजों को किसी भी तरह के फिजिकल एक्सरसाइज़ से पहले गर्म पानी से नहाने की भी सलाह दी जाती है।
Image Source : socialवहीं जब भी किसी व्यक्ति को चोट लगती है तो उस स्थिति में उसकी ठंडी सिकाई करनी चाहिए।
Image Source : socialदरअसल, चोट वाले हिस्से पर ब्लड का बहाव कम हो इसलिए ठंडे पानी या बर्फ से सिकाई की सलाह की जाती है।
Image Source : socialठंडे पानी या बर्फ से सिकाई करने पर डैमेज टिशूज को भी आराम मिलता है।
Image Source : socialघाव पर कभी भी सीधा बर्फ नहीं इस्तेमाल करना चाहिए। बर्फ को कॉटन के कपड़े में लपेटकर घाव पर इस्तेमाल करें।
Image Source : socialNext : सुबह उठते ही कितने गिलास पानी पीना चाहिए?