

कैंसर के लिए कई तरह के टेस्ट किए जा सकते हैं। आज हम आपको उन टेस्ट के बारे में बताएंगे जिससे कैंसर का पता जल्दी लगाया जा सकता है
Image Source : socialप्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन (PSA) एक प्रोटीन है जो प्रोस्टेट ग्रंथि में बनता है। रक्त में मौजूद PSA की मात्रा को मापने के लिए प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन टेस्ट किया जाता है।
Image Source : socialकम्प्लीट ब्लड काउंट टेस्ट, खून में मौजूद कोशिकाओं के प्रकार को मापता है और एनीमिया, संक्रमण और रक्त कैंसर जैसी स्थितियों का पता लगाता है।
Image Source : socialलिवर फंक्शन टेस्ट लिवर की बीमारी या क्षति का पता लगाने और निगरानी करने के लिए किया जाता है। इससे संक्रमण या कैंसर का जल्दी पता लगाता है।
Image Source : socialकिडनी फ़ंक्शन टेस्ट (केएफ़टी) एक रक्त और मूत्र परीक्षण का पैनल है। यह टेस्ट किडनी की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य का पता लगाने के लिए किया जाता है।
Image Source : socialसीए 15-3 टेस्ट से कैंसर एंटीजन 15-3 (सीए 15-3) का स्तर मापा जाता है। यह एक ट्यूमर मार्कर टेस्ट है। इस टेस्ट से स्तन कैंसर के बारे में जांच की जाती है।
Image Source : socialकार्सिनोएम्ब्रायोनिक एंटीजन (सीईए) एक प्रोटीन है जिसकी मात्रा को मापने के लिए सीईए टेस्ट किया जाता है। यह टेस्ट, कोलोरेक्टल कैंसर के लिए किया जाता है।
Image Source : socialसीए-125 परीक्षण से पता चलता है कि डिम्बग्रंथि के कैंसर का इलाज कितना असरदार रहा है या यह कैंसर वापस आ गया है या नहीं।
Image Source : socialसीए 72.4 टेस्ट, ट्यूमर मार्कर के स्तर को मापता है, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।
Image Source : socialNext : क्या गर्मियों के मौसम में अदरक खा सकते हैं?