

शरीफा में ऐसे कई विटामिन्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। चलिए जानते हैं वो विटामिन्स कौन से हैं?
Image Source : FREEPIKशरीफा में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
Image Source : FREEPIKइसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है, कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है।
Image Source : FREEPIKशरीफा में मौजूद विटामिन बी6 न्यूरोट्रांसमीटर के प्रोडक्शन को बढ़ाता है जिससे मूड बेहतर होता है और तनाव कम होता है।
Image Source : FREEPIKइसमें मौजूद विटामिन ए आंखों को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाता है जिससे आंखों का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
Image Source : FREEPIKइन विटामिन के अलावा शरीफा में पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
Image Source : FREEPIKशरीफा में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है।
Image Source : FREEPIKशरीफा में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने और कमजोरी दूर करने में सहायक है।
Image Source : FREEPIKNext : आइस एप्पल में कौन सा विटामिन होता है?