

कैंसर के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि यह शरीर के किस अंग में हो रहा है। हालांकि, कुछ ऐसे सामान्य लक्षण हैं जिन पर आपको ज़रूर ध्यान देना चाहिए:
Image Source : socialशरीर में लगातार दर्द होना कैंसर का सबसे आम लक्षण है। यह लगातार हो सकता है या रुक-रुक कर भी हो सकता है।
Image Source : socialत्वचा में बदलाव, जैसे त्वचा का पीला पड़ना, काला पड़ना या लाल होना, घाव ठीक नहीं होना भी कैंसर के लक्षणों में से एक है।
Image Source : socialअंगों में कमजोरी, चक्कर आना और रात में सोते समय बहुत ज़्यादा पसीना आना भी कैंसर के लक्षणों में शुमार है।
Image Source : socialकैंसर के लक्षणों में वजन बढ़ना और कम होना भी शामिल है। यह कैंसर कोशिकाओं द्वारा कैलोरी का अधिक इस्तेमाल करने के कारण हो सकता है।
Image Source : socialकैंसर होने पर त्वचा में गांठ महसूस हो सकता है। यह गांठ या सूजन यह त्वचा के नीचे, स्तन में, या शरीर के किसी भी अंग पर हो सकती है।
Image Source : socialस्तन में गांठ, त्वचा में परिवर्तन या स्तन से निप्पल से तरल पदार्थ का रिसाव होना स्तन कैंसर का संकेत हो सकता है।
Image Source : socialकैंसर के कारण मसूड़ों से रक्तस्राव, नाक से रक्तस्राव, भारी मासिक धर्म, या मल में रक्त हो सकता है।
Image Source : socialथकान कैंसर से जुड़ा एक बेहद आम लक्षण है। यह एनीमिया, संक्रमण, या शरीर द्वारा कैंसर से लड़ने के प्रयासों के कारण हो सकता है।
Image Source : socialNext : कैंसर से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?