

काजू वैसे तो सेहत के लिए बेहद लाभकारी है लेकिन ये ड्राई फ्रूट कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं किन लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक है।
Image Source : socialअगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो काजू न खाएं। इसमें मौजूद अमीनो एसिड और फेनिथाइल सिर दर्द की समस्या को और भी बढ़ा देते हैं।
Image Source : socialअगर आप डाइट पर हैं और अपना वजन कम कर रहे हैं तो अपनी डाइट में से काजू को तुरंत हटाएं। दरअसल, 30 ग्राम काजू में 169 कैलोरी और 13.1 फैट होता है जो आपक वजन को और भी बढ़ाएगा।
Image Source : socialहाई बीपी की समस्या से जगह रहे मरीज़ों को काजू कम से कम या बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। काजू में मौजूद सोडियम ब्लड प्रेशर को और भी बढ़ाता है।
Image Source : socialअगर आपको एलर्जी की समस्या है तो काजू आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। जैसे काजू खाने पर सांस लेने में कठिनाई, चकत्ते, खुजली, उल्टी या फिर दस्त की शिकायत हो रही है तो इसका सेवन न करें
Image Source : socialपेट से संबंधित बीमारी वाले मरीजों को भी काजू खाने से परहेज करना चाहिए। चूंकि काजू में वसा ज्यादा होती है, इसलिए आसानी से पच नहीं पाता है।
Image Source : socialNext : पथरी होने पर कौन से फल खाने चाहिए कौन से नहीं