

सर्दियों में लोग मूली का सेवन बेहद चाव से करते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है और इम्यूनिटी भी मजबूत बनाता हैं।
Image Source : socialलेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों के लिए मूली का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। चलिए जानते हैं किन लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
Image Source : socialसर्दियों के मौसम में मूली ज़्यादा खाने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। दरअसल, मूली खाने से पेशाब की मात्रा बढ़ती है और इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
Image Source : socialथायराइड के मरीजों को मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। इस वजह से थायराइड ग्रंथि में दिक्कत आ जाती हैं और उसका लेवल भी बढ़ जाता है।
Image Source : socialअगर आप लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको मूली खाने से बचना चाहिए। अगर आपका बहुत मन कर रहा है तो आप एक या दो स्लाइस खाएं।
Image Source : socialकिडनी के मरीजों को मूली से दूर रहना चाहिए। मूली पित्त के प्रवाह को बढ़ाती है जिससे आप पथरी की समस्या ट्रिगर कर सकती हैं।
Image Source : socialकच्ची मूली को बिना धोए या ठीक से धोए खाने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। जिससे बुखार और डिहाइड्रेशन हो सकता है।
Image Source : socialNext : खजूर में कौन सा विटामिन पाया जाता है?