

दुनियाभर में कई दुर्लभ बीमारियां हैं जो कम लोगों में देखी जाती हैं। चलिए जानते हैं वो बीमारियां कौन सी हैं?
Image Source : socialराइबोज-5-फॉस्फेट आइसोमेरेज (RPI) को दुनिया की सबसे दुर्लभ बीमारी माना जाता है। RPI चयापचय प्रक्रिया में एक ज़रूरी एंजाइम है।
Image Source : SOCIALऐसे में इसकी कमी से मांसपेशियों में अकड़न, दौरे और मस्तिष्क में सफेद पदार्थ की कमी का कारण बनती है।
Image Source : SOCIALफ़ील्ड्स कंडीशन, जिसे फील्ड्स डिजीज के रूप में भी जाना जाता है, एक न्यूरोमस्कुलर बीमारी है जो मांसपेशियों और शरीर को कमजोर करने का कारण बनता है. यह दुनिया की सबसे दुर्लभ बीमारी है
Image Source : SOCIALहचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (HGPS) स्थिति समय से पहले बुढ़ापे का कारण बनती है और 2 साल के बच्चे भी बूढ़े और कमज़ोर दिखने लगते हैं।
Image Source : SOCIALइस स्थिति में आंखें बाहर निकल आती हैं, त्वचा झुर्रीदार हो जाती है और बाल झड़ने लगते हैं। यह स्थिति अत्यंत दुर्लभ है और 20 मिलियन लोगों में से 1 में देखी जा सकती है।
Image Source : SOCIALमेथेमोग्लोबिनेमिया से पीड़ित व्यक्ति में मेथेमोग्लोबमिन का निर्माण ज़्यादा होता है जिससे त्वचा, होंठ और नाखून नीले हो जाते हैं।
Image Source : SOCIALएक्वाजेनिक अर्टिकेरिया बीमारी में पानी से एलर्जी होती है। पानी के ज़्यादा संपर्क में आने से व्यक्ति की त्वचा लाल हो जाती है और खुजली होने लगती है।
Image Source : SOCIALएक्वाजेनिक अर्टिकेरिया से पीड़ित लोगों को बर्फ, पसीने और बारिश से भी एलर्जी हो सकती है। हालांकि, यह बहुत दुर्लभ बीमारी है।
Image Source : SOCIALNext : कीवी में कौन-कौन से विटामिन पाए जाते हैं?