

पपीता खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं इसका सेवन करने से पाचन सही होता है और यह स्किन के लिए भी लाभकारी है। लेकिन क्या गर्मियों के मौसम में भी इस फल का सेवन करना चाहिए?
Image Source : socialदरअसल, पपीता की तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में इसका सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को फायदा होगा या नुकसान चलिए हम बताते हैं?
Image Source : socialपपीता की तासीर बेहद गर्म होती है। लेकिन अगर आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो इस मौसम में भी आप इस फल को खा सकते हैं।
Image Source : socialपपीते में विटामिन ए, विटामिन सी, फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। अपच की समस्या में भी इसे खाया जा सकता है।
Image Source : socialगर्मी में पपीता ज़्यादा खाने से आपका बॉडी टेम्प्रेचर बढ़ सकता है साथ ही जिन लोगों को स्किन पर दाने निकलते हैं। उन्हें भी इस फल का सेवन नहीं करना चाहिए।
Image Source : socialअगर आपका पित्त बढ़ा हुआ है तो आपको डॉक्टर सलाह पर ही पपीता खाना चाहिए।
Image Source : socialइसके अलावा अगर आपको कोई समस्या नहीं है तो आप पपीता का सेवन कभी भी और किसी भी मौसम में कर सकते हैं।
Image Source : socialNext : अंजीर को भिगोकर खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें कब करें सेवन?