महिलाओं में पेट का कैंसर होने पर दिखते हैं ये लक्षण

महिलाओं में पेट का कैंसर होने पर दिखते हैं ये लक्षण

Image Source : social

शुरुआती दिनों में पेट के कैंसर का कोई भी लक्षण नहीं दिखता है। इसलिए, मरीज अक्सर बिगड़ती तबियत को सामान्य मानता है।

Image Source : social

महिलाओं में पेट के कैंसर के लक्षण शुरुआत में हल्के होते हैं लेकिन जब कैंसर बढ़ता है तो लक्षण साफ़ दिखने लगता हैं। चलिए जानते हैं इसके संकेत

Image Source : social

पेट का कैंसर होने पर शुरुआत में पेट के ऊपरी हिस्से में हलका दर्द शुरू होता है।यह दर्द आपको बार बार हो सकता है।

Image Source : social

पेट का कैंसर होने पर खाना खाने के बाद अक्सर भारीपन लगता है और कई बारे पेट फूलने भी लगता है।

Image Source : social

भूख न लगना, खाना निगलने में दिक्कत होना या मतली या हल्की उल्टी जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

Image Source : social

अगर अचानक और बिना कोशिश किए वजन कम हो रहा है तो यह एक चिंता का विषय है। तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए

Image Source : social

उल्टी के जरिए ब्लड निकलना या या कॉफी के रंग की उल्टी होने का मतलब है एक पेट का कैंसर बढ़ चूका है। यह एक बहुत बड़ा संकेत है

Image Source : social

अगर मल काला या टार जैसा हो रहा है और साथ में खून भी निकल रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

Image Source : social

इसलिए अगर बार-बार पेट से जुड़ी समस्या या कम खाने के बावजूद पेट भरे होने का अहसास रहता है। तो इस तरह के संकेतों की अनेदखी न करें।

Image Source : social

Next : कद्दू के बीज किस अंग के लिए फायदेमंद होते हैं?