

खराब खानपान की वजह से लोग डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। इससे हार्ट, किडनी समेत कई अंगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
Image Source : socialडाइबिटीज के लक्षण लोगों को जल्दी समझ में नहीं आते हैं। वैसे तो इसके कई लक्षण हैं लेकिन यूरिन के जरिए भी डायबिटीज की पहचान कर सकते हैं।
Image Source : socialअगर पेशाब करते समय कुछ इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं तो आपको अपनी सेहत को लेकर तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए
Image Source : socialअगर आप ज्यादा पानी नहीं पी रहे हैं। फिर भी बार-बार पेशाब आ रहा है तो ये डायबिटीज का लक्षण होता है।
Image Source : socialअगर पेशाब करते समय यूरिन से बदबू आ रही है और ऐसा हर दिन हो रहा है तो समझें कि ये शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का एक संकेत हैं।
Image Source : socialअगर यूरिन का रंग हल्का पीला हो गया है और उसमे सफेदी की मात्रा बढ़ गई है तो यह प्री डाइबिटीज के लक्षण हैं।
Image Source : socialडायबिटीज होने पर सीधा असर किडनी पर पड़ता है। इस वजह से शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे पेशाब का रंग बदलने लगता है।
Image Source : socialपेशाब करते समय अगर ज्यादा झाग आ रहे हैं तो ये संकेत है कि शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ रही है, जो किडनी पर डायबिटीज का एक संकेत है।
Image Source : socialडायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट में बदलाव करें। मीठा कम से कम खाएं। रोजाना एक्सरसाइज करें। साथ ही शुगर लेवल की जांच कराते रहें।
Image Source : socialNext : लौंग खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?