

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर सिंह ने रविवार, 17 मार्च को बेटे को जन्म दिया है। चलिए बताते हैं चरण कौर सिंह ने 58 साल की उम्र में माँ बनने के लिए किस तकनीक का सहारा लिया है?
Image Source : social58 साल की उम्र में माँ बनना मुश्किल हो सकता है लेकिन सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स ने इस उम्र में पैरेंट बनने के लिए आईवीएफ (IVF) तकनीक का सहारा लेकर एक हेल्दी बच्चे को जन्म दिया है
Image Source : socialआईवीएफ (IVF) का मतलब होता है इन विट्रो फर्टिलाइजेशन। IVF, उन मांओं के लिए वरदान की तरह है जो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण नहीं कर सकती हैं।
Image Source : socialआईवीएफ (IVF) की प्रक्रिया में महिला के शरीर से एग और पुरुष के शरीर से स्पर्म निकालते हैं। फिर दोनों को मिलाकर लैब में फर्टिलाइजेशन कराया जाता है।
Image Source : socialआईवीएफ (IVF) की प्रक्रिया में पुरुष के स्पर्म और महिला के एग की जांच की जाती है। अच्छे स्पर्म को रखकर खराब स्पर्म को फेंक दिया जाता है और महिला के एग को फ्रिज किया जाता है।
Image Source : socialइस प्रोसेस के बाद महिला के एग के ऊपर स्पर्म डाला जाता है और उसके बाद लैब में उसे नेचुरली फर्टिलाइज़ होने के लिए छोड़ा जाता है। इस प्रक्रिया के बाद महिला के गर्भाशय में एग वापस डाल दिया जाता है।
Image Source : socialआईवीएफ (IVF) एक महंगा ट्रीटमेंट है। इसे करने के लिए कम से कम 90,000 से लेकर 2 लाख तक का खर्च आता है।
Image Source : socialआईवीएफ (IVF) के दौरान महिलाओं को आम प्रेग्नेंट महिलाओं की तरह ही अपना ख़ास ख्याल रखना होता है। जैसे- भारी सामान न उठाएं, बेहतरीन डाइट लें इत्यादि।
Image Source : socialNext : क्या नारियल पानी पीने से शुगर बढ़ता है?