

एलोवेरा जूस - अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो एलोवेरा जूस आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट 2 टीस्पून एलोवेरा जूस को 2 टीस्पून पानी के साथ मिलाकर पिएं।
Image Source : FREEPIKऑलिव ऑयल - इसके लिए खाली पेट 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल ऐसे ही पी लें। आप चाहें तो गरम पानी में नींबू के साथ मिलाकर भी जैतून के तेल का सेवन कर सकते हैं।
Image Source : FREEPIKचिया सीड्स - ये डायजेस्टिव सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद है। इसके लिए आधे कप पानी में 1 टेबलस्पून चिया सीड्स डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसका सेवन कर लें।
Image Source : FREEPIKफ्लेक्स सीड - इसके लिए आधे कप पानी में 4 टीस्पून फ्लेक्स सीड डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसे स्पून की मदद से खा लें। फ्लेक्स सीड को फ्रूट जूस, मिल्क आदि के साथ भी मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Source : FREEPIKअदरक - इसके लिए पहले 1 गिलास पानी गर्म करें। अब इसमें 1 टुकड़ा अदरक घिसकर डालें। कुछ देर तक इस पानी को गर्म करने का बाद चाय की तरह पी लें।
Image Source : FREEPIKNext : कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय