

कई लोगों में मुंह से बहुत ज़्यादा दुर्गंध आती है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसे तुरंत दूर करने के बेहतरीन घरेलू उपाय क्या हैं?
Image Source : unsplashएक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक डालकर घोल लें। अब इस पानी से गरारे करें। इससे मुंह की दुर्गंध दूर होती है।
Image Source : unsplashलौंग का सेवन करने से मुंह की बदबू दूर होती है। इसमें मौजूद जीवाणुरोधी गुण साँसों को तुरंत ताज़ा करते हैं।
Image Source : unsplashपुदीने और तुलसी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में मुंह की बदबू को तुरंत दूर करने के लिए इन पत्तियों को चबाएं।
Image Source : unsplashनींबू में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह की बदबू को कम करते हैं। एक गिलास पानी में आधे नींबू का रस डालकर गरारे करें।
Image Source : unsplashअगर मुंह से बहुत ज़्यादा बदबू आ रही है तो तुरंत सौंफ का सेवन करें। इससे मुंह की दुर्गंध जल्दी दूर हो जाती है।
Image Source : unsplashचाय के पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मुंह की बदबू को तुरंत दूर करने में बेहद फायदेमंद है।
Image Source : unsplashशरीर में पानी की कमी से भी मुंह से दुर्गंध आ सकती है। इसलिए नियमित रूप से पर्याप्त पानी पीने से यह समस्या हल हो सकती है।
Image Source : unsplashइसके अलावा सबसे ज़रूरी है दिन में दो बार ब्रश करना, जीभ साफ़ करना और फ्लॉस करना ताकि सांसों से बदबू न आए।
Image Source : freepikNext : रात को सोने से पहले सौंफ चबाने से क्या होता है?