

पीले दांतों का मुख्य कारण मुंह की खराब हाइजीन है जो कैविटी को बढ़ाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं पीले, बदबूदार दांतों से छुटकार कैसे पाएं?
Image Source : UNSPLASHएक चुटकी बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं और हल्के हाथों से दांतों पर रगड़ें। इससे दांत सफेद मोतियों की तरह चमक जाएंगे
Image Source : freepikनमक और सरसों के तेल से दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है। दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और दांतों को साफ करने के लिए इस्तेमाल करें।
Image Source : freepikऑयल पुलिंग में तेल को मुंह में घुमाया जाता है। यह मुंह के हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है और कुछ हद तक दाग भी हटा सकता है।
Image Source : freepikपीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए, दिन में दो बार फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट से कम से कम दो मिनट तक ब्रश करें।
Image Source : unsplashमुंह से बदबू न आए इसलिए दांतों के बीच फंसे खाने और प्लाक को हटाने के लिए रोजाना खाना खाने के बाद फ्लॉस करें।
Image Source : unsplashजीभ पर जमे बैक्टीरिया की वजह से भी बदबू आती है। ऐसे में उसको हटाने के लिए ब्रश करने के बाद टंग स्क्रेपर का इस्तेमाल करें।
Image Source : unsplashपीले दांत और मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए, तंबाकू, सिगरेट, कॉफी, चाय और शराब का सेवन न करें।
Image Source : freepikNext : गुलाबी अमरूद में कौन सा विटामिन होता है?