

कैंसर तब होता है जब शरीर की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं, जिससे शरीर के कामकाज में बाधा आती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कैंसर किन कारणों से होता है?
Image Source : freepikतंबाकू, शराब और धूम्रपान कैंसर का सबसे बड़ा कारण है। इनके सेवन से मुंह, गला, फेफड़े, पेट समेत कई तरह के कैंसर का खतरा बढ़ता है।
Image Source : freepikकुछ कैंसर आनुवंशिक होते हैं, यानी वे परिवार में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाते हैं।
Image Source : freepikजो लोग फिज़िकली एक्टिव नहीं रहते और मोटापे से ग्रस्त होते हैं, उनमें कई तरह के कैंसर होने की संभावना अधिक होती है।
Image Source : freepikअधिक मात्रा में प्रोसेस्ड फूड, लाल मांस, तले-भुने भोजन और शक्कर का सेवन करने से भी कैंसर का खतरा बढ़ता है।
Image Source : pixelइसके अलावा सूरज से आने वाली पराबैंगनी किरणें त्वचा कैंसर का कारण बन सकती हैं। यानी कैंसर का जोखिम उम्र के साथ बढ़ता है, क्योंकि कोशिकाओं के डीएनए में बदलाव धीरे-धीरे जमा होते जाते हैं।
Image Source : freepikकैंसर से बचाव के लिए, स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, तंबाकू और शराब से दूर रहना, नियमित व्यायाम करना और प्रदूषण से बचाव करना महत्वपूर्ण है।
Image Source : freepikNext : सेहत के लिए वरदान से कम नहीं किशमिश का पानी