कॉर्निया खराब होने के क्या लक्षण हैं?

कॉर्निया खराब होने के क्या लक्षण हैं?

Image Source : freepik

आंखों का बाहरी हिस्सा कॉर्निया कहलाता है। यह आंख के सामने की एक परत है जो देखने, आंखों की रक्षा करने और पराबैंगनी किरणों को फ़िल्टर करने में मदद करती है।

Image Source : freepik

कॉर्निया का खराब होना कई कई स्थितियों का संकेत हो सकता है। चलिए जानते हैं कॉर्निया खराब होने के क्या लक्षण हैं?

Image Source : freepik

कॉर्निया खराब होने पर सूर्य की किरणें रेटिना पर ठीक से फोकस नहीं हो पाती हैं जिससे रौशनी धुंधली हो जाती है।

Image Source : freepik

कॉर्निया खराब होने पर संक्रमण या सूजन के कारण आँखें लाल हो सकती हैं। यह गंभीर दर्द, लालिमा और धुंधली दृष्टि का कारण बन सकती है।

Image Source : freepik

कॉर्निया खराब होने पर आँखों से पानी बहना या सूखापन दोनों हो सकते हैं। ये कॉर्निया को नुकसान पहुँचाने वाली स्थितियों के लक्षण हैं।

Image Source : freepik

कॉर्निया खराब होने के पीछे संक्रमण, चोट, जलन या केराटोकोनस जैसी आँखों की कुछ बीमारियाँ हो सकती हैं ।

Image Source : freepik

अगर कॉर्निया के धुंधलेपन का इलाज समय पर न किया जाए तो आंखों की रौशनी हमेशा के लिए खराब हो सकती है।

Image Source : freepik

अगर आपको कॉर्निया की कोई समस्या है, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Image Source : freepik

Next : हलीम के बीज के फायदे सुनकर चौंक जाएंगे