

आपने अक्सर घर के बड़े बुजुर्गों को ये कहते सुना होगा कि ठंड आ गई है रोज सुबह एक चम्मच च्यवनप्राश खाओ।
Image Source : Freepikच्यवनप्राश भारतीय आयुर्वेद का एक ऐसा अनमोल तोहफ़ा है, जिसे हज़ारों सालों से इम्यूनिटी बूस्टर की तरह इस्तेमाल किया जाता है।
Image Source : Freepikच्यवनप्राश लगभग 50 से ज़्यादा जड़ी-बूटियों, मसालों और आंवला के मिश्रण से तैयार होता है।
Image Source : Freepikच्यवनप्राश को सेहत का सुपर टॉनिक भी कहा जाता है।
Image Source : Freepikलेकिन क्या आपको मालूम है कि ये सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।
Image Source : Freepikचलिए जानते हैं सर्दियों में च्यवनप्राश खाने से क्या होता है।
Image Source : Freepikसर्दियों में तापमान गिरने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। च्यवनप्राश का मुख्य घटक आंवला होता है, जो विटामिन-C का सबसे अच्छा सोर्स है। यह व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे शरीर सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।
Image Source : Freepikच्यवनप्राश में दालचीनी, पिप्पली, केसर और अदरक जैसी गर्म तासीर वाली जड़ी-बूटियां होती हैं। ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती हैं और ठंड के मौसम में शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करती हैं।
Image Source : Freepikसर्दियों में अक्सर आलस और थकान महसूस होती है। च्यवनप्राश में मौजूद अश्वगंधा और गिलोय जैसी जड़ी-बूटियां शरीर को ऊर्जा देती हैं और शारीरिक कमजोरी को दूर करती हैं।
Image Source : FreepikNext : सर्दियों में केला कब खाना चाहिए?