

जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन एंड हेल्थ में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, सर्दियों में किशमिश का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
Image Source : Freepikवहीं भीगी हुई किशमिश का सेवन भी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है।
Image Source : Freepikऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं सर्दियों में भीगी हुई किशमिश खाने से क्या फायदे मिलते हैं।
Image Source : Freepikकिशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी पाए जाते हैं। सर्दियों में यह आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे आप सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बच सकते हैं।
Image Source : Freepikयह आयरन का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ऐसे में नियमित रूप से भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।
Image Source : Freepikभीगी हुई किशमिश फाइबर से भरपूर होती है। यह पाचन को दुरुस्त रखती है और कब्ज, गैस, और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है।
Image Source : Freepikकिशमिश में कैल्शियम और बोरॉन जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक हैं और जोड़ों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
Image Source : Freepikइसमें मौजूद नेचुरल शुगर आपकी क्रेविंग्स को कंट्रोल करती है। साथ ही, यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिससे आप अतिरिक्त खाने से बचते हैं और वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
Image Source : Freepikकिशमिश में नेचुरल ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होता है, जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। यह सर्दियों में होने वाली थकान और सुस्ती को दूर करके शरीर को एक्टिव बनाए रखने में मदद करती है।
Image Source : FreepikNext : हर रोज हल्दी-शहद का पानी पीने के फायदे