

शरीर में शुगर का स्तर बढ़ना एक गंभीर स्थिति है, जिसे मेडिकल भाषा में हाइपरग्लाइसीमिया कहा जाता है।
Image Source : FREEPIKयह स्थिति अगर लंबे समय तक बनी रहे, तो शरीर के हर अंग पर बुरा असर डाल सकती है। चलिए जानते हैं शुगर बढ़ने पर कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?
Image Source : FREEPIKजब शरीर में शुगर बढ़ता है तो कोशिकाओं तक ऊर्जा ठीक से नहीं पहुंच पाती। जिससे हर समय थकान, आलस और सुस्ती महसूस होती है।
Image Source : FREEPIKशुगर बढ़ने से शरीर की हीलिंग क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में मामूली कट या चोट भी जल्दी नहीं भरती जो संक्रमण का कारण बन सकती है।
Image Source : FREEPIKहाई शुगर लेवल ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
Image Source : FREEPIKब्लड शुगर बढ़ने से आंखों की रेटिना की रक्त वाहिकाओं पर असर पड़ता है, जिससे ब्लर विज़न या डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी समस्या हो सकती है।
Image Source : FREEPIKलंबे समय तक बढ़ी हुई शुगर नसों को नुकसान पहुंचाती है, जिससे हाथ-पैरों में झनझनाहट, जलन या सुन्नपन महसूस होता है। इसे डायबिटिक न्यूरोपैथी कहा जाता है।
Image Source : FREEPIKब्लड में शुगर बढ़ने पर पर किडनी उसे बाहर निकालने की कोशिश करती है। इसी वजह से बार-बार पेशाब आता है।
Image Source : FREEPIKब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव से दिमाग पर असर पड़ता है। इससे चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग्स, सिरदर्द की परेशानी होती है।
Image Source : FREEPIKNext : क्या खाने से पाचन तंत्र सही रहता है?