हार्ट अटैक और हार्ट बर्न में क्या है अंतर?

हार्ट अटैक और हार्ट बर्न में क्या है अंतर?

Image Source : social

हार्ट बर्न का सम्बन्ध हृदय के दर्द से नहीं होता बल्कि यह समस्या पेट में बनने वाले एसिड की वजह से पैदा होती है।

Image Source : social

वहीं, हार्ट अटैक में हृदय तक रक्त और ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली धमनी जब ब्लाक हो जाती है, तो इस वजह से हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

Image Source : social

सीने में या गले में जलन और खट्टी डकार आना, उल्टी का मन करना, पेट भारी-भारी लगना, यह सब हार्ट बर्न के लक्षण है।

Image Source : social

वहीं दिल का दौरा पड़ने पर सीने में दर्द के साथ दबाव, जकड़न या निचोड़ने जैसा महसूस होता है।

Image Source : social

लेकिन हार्टबर्न में सीने में जलन जैसा महसूस होता है और वहीं, डकार आने पर खाना बाहर आ सकता है।

Image Source : social

जबकि हार्ट अटैक के कारण होने वाला दर्द कन्धे, गर्दन और बांहो तक फैल जाता है

Image Source : social

हार्ट अटैक के कारण होने वाले दर्द में आमतौर पर ठण्डा पसीना आता है और चक्कर आने और सांस लेने में परेशानी की समस्या होती है।

Image Source : social

दिल का दौरा पड़ने के बाद तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए वहीं हार्टबर्न कोई आपातकालीन स्थिति नहीं है।

Image Source : social

यानी हार्टबर्न और हार्ट अटैक में कोई संबंध नहीं है। इनमें सिर्फ एक ही बात समान है कि ये दोनों ही आपके सीने में तकलीफ पैदा करते हैं।

Image Source : social

Next : अंगूर की तासीर कैसी होती है, गर्म या ठंडी?