

फैटी लीवर ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर में फैट जमा हो जाता है धीरे धीरे इस स्थिति में पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं।
Image Source : freepikअगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह लिवर की सूजन या लिवर फेलियर का कारण बन सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?
Image Source : freepikफैटी लिवर में सुबह खाली पेट गुनगुना पानी और नींबू पीने से मदद मिलती है, इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट लिवर को डिटॉक्स करता है।
Image Source : freepikफैटी लिवर को ठीक करने के लिए रोज़ 30–40 मिनट तेज़ चलें या योग करें। यह मोटापा कम करने में भी कारगर तरीके से काम करता है।
Image Source : freepikफैटी लिवर की स्थिति में अपनी डाइट में साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल, दालें, लीन प्रोटीन, हेल्दी फैट को शामिल करें।
Image Source : freepikफैटी लिवर होने पर ज़्यादा फैट, प्रोसेस्ड फूड, सफेद चावल, आलू, सफेद ब्रेड, और फ्रुक्टोज से भरपूर पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें।
Image Source : freepikफैटी लिवर की स्थिति में शराब को पूरी तरह से छोड़ दें, खासकर यदि फैटी लिवर शराब के कारण अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग हुआ है।
Image Source : freepikअगर आपको फैटी लिवर है और आपका वजन ज़्यादा है तो धीरे-धीरे वजन कम करने पर ध्यान दें।
Image Source : freepikफैटी लिवर को ठीक करने के लिए पर्याप्त नींद लेना और तनावमुक्त रहना बहुत महत्वपूर्ण है।
Image Source : freepikNext : तुरंत कैसे बढ़ाएं विटामिन B12?