

बीपी बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन कारणों से ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है?
Image Source : freepikखाने में नमक का ज़्यादा सेवन बीपी को बढ़ा सकता है। शरीर में ज़्यादा नमक जमा होने से तरल पदार्थ बढ़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
Image Source : freepikनींद पूरी नहीं होने से ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ता है। नींद की कमी तनाव को बढ़ाती है, जिससे रक्तचाप बढ़ सकता है
Image Source : freepikनियमित रूप से व्यायाम न करने से हृदय मज़बूत नहीं होता, जिससे रक्त वाहिकाओं पर दबाव पड़ता है और इस वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
Image Source : freepikमोटापे के कारण हृदय पर काम का बोझ बढ़ जाता है। यह दबाव धमनियों को सख्त कर सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
Image Source : freepikज़्यादा तनाव लेने से ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है क्योंकि शरीर एड्रेनालाइन जैसे हार्मोन रिलीज करता है जो दिल की धड़कन को बढ़ाते हैं।
Image Source : freepikNext : हार्ट के लिए बेस्ट हैं ये 10 चीजें