यूरिक एसिड क्यों बढ़ता है?

यूरिक एसिड क्यों बढ़ता है?

Image Source : social

हम सभी के शरीर में यूरिक एसिड पाया जाता है जिसे किडनी फिल्टर करके पेशाब के ज़रिए शरीर से बाहर निकाल देती हैं।

Image Source : social

लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है तब किडनी उसे फ़िल्टर नहीं कर पाती, इस वजह से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है।

Image Source : social

अब ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के पीछे कौन से कारक ज़िम्मेदार होते हैं?

Image Source : social

कुछ फूड्स जैसे लाल मांस, राजमा, छोले, मशरूम और पालक में प्यूरिन की मात्रा ज़्यादा होती है। ऐसे में इनका ज़्यादा सेवन यूरिक एसिड को बढ़ाता है

Image Source : social

यदि किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है, तो वे यूरिक एसिड को प्रभावी ढंग से फ़िल्टर करके शरीर से बाहर नहीं निकाल पातीं। इससे यूरिक एसिड शरीर में जमा होने लगता है।

Image Source : social

मोटापा, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, सोरायसिस और थायरॉयड जैसी कुछ स्वास्थ्य स्थितियां शरीर में यूरिक एसिड के खतरे को तेजी से बढ़ाती हैं।

Image Source : social

डिहाइड्रेशन भी यूरिक एसिड के बढ़ने के पीछे ज़िम्मेदार है। पर्याप्त पानी न पीने से यह फ़िल्टर नहीं हो पता जिससे यह रक्त में जमा हो सकता है।

Image Source : social

यानी कुल मिलाकर, यूरिक एसिड का बढ़ना के पीछे कई कारकों का संयोजन होता है, जिसमें हमारी जीवनशैली, खान-पान जैसी कई स्थितियां शामिल हैं

Image Source : social

Next : ज्यादा किशमिश खाने के नुकसान