

जब रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत अधिक हो जाता है, तो शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। चलिए, जानते हैं क्या?
Image Source : socialबता दें, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से धमनियों में प्लाक जमने लगता है, जिससे धमनियां सख्त हो जाती हैं और दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
Image Source : socialजब नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है, तो यह रक्त के प्रवाह को रोकता है, जिससे हृदय को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है।
Image Source : socialऑक्सीजन पर्याप्त रूप से नहीं मिलने की वजह से छाती में दर्द, या हृदय गति रुकने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Image Source : socialबैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से त्वचा पर पीले धब्बे दिखाई दे सकते हैं। ये आमतौर पर पलकों, आंखों के आसपास दिखाई देते हैं
Image Source : socialकोलेस्ट्रॉल के कारण पैरों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है, जिससे पैरों में दर्द, सुन्नता, या ठंडेपन का अनुभव होता है.
Image Source : socialअगर आपको इन लक्षणों में से कोई भी दिखाई देता है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Image Source : socialबैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करने के लिए हेल्दी डाइट के साथ नियमित रूप से व्यायाम करें
Image Source : socialNext : शहद से कौन सी बीमारी ठीक होती है?