पेट में जलन होने पर क्या खाना चाहिए?

पेट में जलन होने पर क्या खाना चाहिए?

Image Source : social

खानपान में गड़बड़ी की वजह से पेट में दिक्कते होने लगती हैं। ज़्यादा चटपटा और मसालेदार खाना, पेट की सेहत को प्रभावित करता है।

Image Source : social

जब खाना अच्छी तरह नहीं पचता है तो पेट में एसिडिक गैस बनने लगती है जिससे सीने और पेट में जलन की समस्या होने लगती है।

Image Source : social

ऐसे में सीने और पेट की जलन से छुटकारा पाने के लिए इन कुछ चीज़ों का सेवन करें। इन नुस्खों से आपको तुरंत आराम मिलेगा।

Image Source : social

पेट की जलन को दूर करने में केला फ़ायदेमंद है। इसे खाने से पेट को तुरंत आराम मिलता है।

Image Source : social

अदरक में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण उल्टी, एसिडिटी और सीने की जलन से तुरंत छुटकारा दिलाते हैं।

Image Source : social

पेट में जलन होने पर दही का सेवन भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स हेल्दी गट बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं।

Image Source : social

पेट के लिए सौंफ का पानी भी फायदेमंद है। खाना खाने के बाद सौंफ चबाएं या सौंफ का पानी बनाकर पिएं।

Image Source : social

थोड़ी सी अजवाइन को एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से भी एसिडिटी या पेट की जलन बंद हो जाती है।

Image Source : social

Next : पुरुषों की सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है अश्वगंधा