

पालक सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन यह हरी सब्जी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। चलिए जानते हैं किन लोगों को यह सब्जी नहीं खानी चाहिए।
Image Source : freepikपालक में ऑक्सालेट ज़्यादा मात्रा में पाई जाती है जो शरीर में पथरी बना सकते हैं। जो लोग किडनी स्टोन से पीड़त हैं उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
Image Source : freepikपालक में मौजूद प्यूरीन और ऑक्सालिक एसिड कुछ लोगों में जोड़ों के दर्द और सूजन को बढ़ा सकते हैं।
Image Source : freepikजिन लोगों को हाइपोथायरायडिज्म है, उन्हें बहुत ज़्यादा मात्रा में पालक का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे समस्या बढ़ सकती है।
Image Source : freepikअगर आपको पालक से एलर्जी है, तो इसका सेवन भूलकर भी न करें।
Image Source : freepikअगर आपका पाचन खराब है पालक न खाएं। इसका ज़्यादा सेवन कुछ लोगों में पेट दर्द या गैस का कारण बन सकता है.
Image Source : FREEPIKअगर आप खून पतला करने वाली दवा का सेवन कर रहे हैं तो पालक का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है
Image Source : freepikNext : काजू में कौन-कौन से विटामिन पाए जाते हैं?