एक्यूप्रेशर में इन पॉइंट्स को दबाने से नींद जल्दी और अच्छी आती है?

एक्यूप्रेशर में इन पॉइंट्स को दबाने से नींद जल्दी और अच्छी आती है?

Image Source : social

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी तनाव और स्ट्रेस से भरपूर होती है जिसका सीधा असर लोगों की नींद पर पड़ता है।

Image Source : social

स्ट्रेस, अवसाद और हद से ज़्यादा वर्क लोड नींद को प्रभावित करता है। ऐसे में एक्यूप्रेशर ट्रीटमेंट की मदद से आप नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं।

Image Source : social

एक्यूप्रेशर पारंपरिक चीनी चिकित्सा है जो अनिद्रा के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।

Image Source : social

हमारे शरीर के कुछ अंग ऐसे होते हैं जिन्हें दबाने से नींद अच्छी आती है। ऐसे में चलिए जानते हैं वे अंग कौन से हैं?

Image Source : social

कलाई के कॉर्नर पर मौजूद हार्ट 7 प्वाइंट को दबाने से मानसिक समस्याओं से राहत मिलता है और नींद अच्छी आती है।

Image Source : social

आप इस प्‍वॉइंट पर दो से तीन म‍िनट पर दबाव बनाकर रखें। अगर आराम और हल्का महसूस हो तो कुछ और देर तक दबाएं।

Image Source : social

अगर अच्छी नींद नहीं आती है तो आप कान के पीछे वाले हिस्से को दबाएं। ऐसा करने से रात में आराम से नींद आ सकती है।

Image Source : social

गर्दन के पिछले हिस्से पर अंगूठे से दबाने से स्ट्रेस रिलीज़ होता है और शरीर को आराम मिलता है जिससे नींद आती है।

Image Source : social

Next : हल्दी से कौन-कौन से रोग ठीक होते हैं?