

ड्राई फ्रूट्स कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
Image Source : Freepikऐसे में इनका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
Image Source : Freepikलेकिन क्या आपको मालूम है कि आंखों के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे अच्छा होता है।
Image Source : Freepikयहां हंम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बताने जा रहे हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर है।
Image Source : Freepikपिस्ता एकमात्र ऐसा मेवा है जिसमें लुटीन और जेक्सैन्थिन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये आंखों के लिए 'नेचुरल सनग्लासेस' की तरह काम करते हैं, जो मोबाइल और सूरज की हानिकारक नीली रोशनी से रेटिना को बचाते हैं।
Image Source : Freepikबादाम आंखों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन E भरपूर मात्रा में होता है। यह आंखों को 'फ्री रेडिकल्स' से बचाता है और बढ़ती उम्र के साथ होने वाले मोतियाबिंद के खतरे को कम करता है।
Image Source : Freepikकाजू में भरपूर मात्रा में जिंक होता है जो रेटिना को डैमेज होने से बचाता है।
Image Source : Freepikअखरोट आंखों की बनावट और नमी के लिए बहुत जरूरी है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो आंखों की कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है और 'ड्राई आई' की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
Image Source : Freepikसूखी खुबानी में बीटा-कैरोटीन और विटामिन A अधिक होता है। यह रात में देखने की क्षमता को सुधारता है और रतौंधी जैसी बीमारियों से बचाता है।
Image Source : FreepikNext : शरीर में विटामिन डी कैसे बढ़ाएं?