

हाई यूरिक एसिड में कुछ खास तरह के व्यायामों से बचना चाहिए, खासकर जब दर्द या सूजन हो। चलिए जानते हैं यूरिक एसिड में कौन सी एक्सरसाइज़ नहीं करनी चाहिए
Image Source : socialबर्पीज़, हाई नीज़, लंजेज़ जंप्स और जंपिंग जैक जैसे इंटेस वर्कआउट नहीं करना चाहिए। ये व्यायाम मसल्स पर प्रेशर डालते हैं और यूरिक एसिड को बढ़ाते है
Image Source : socialहेवी वेट उठाने वाले एक्सरसाइज़ भी नहीं करना चाहिए। ये वर्कऑउट भी मसल्स पर प्रेशर डालते हैं जिससे यूरिक एसिड बढ़ाता है।
Image Source : socialरस्सी कूदना और प्लायमेट्रिक जंप जैसे व्यायाम जॉइंट्स पर प्रेशर डालते हैं, जिससे सूजन बढ़ सकती है।
Image Source : socialजब आपको गाउट का दर्द ज़्यादा हो रहा हो तो किसी भी प्रकार का व्यायाम करने से बचना चाहिए।
Image Source : socialयूरिक एसिड के मरीजों को मध्यम तीव्रता वाले व्यायाम जैसे: तेज चलना, तैराकी और वॉटर एरोबिक्स, साइकिलिंग, योग, पिलेट्स करना चाहिए।
Image Source : socialव्यायाम करते समय पर्याप्त पानी पीना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि निर्जलीकरण यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है।
Image Source : socialकिसी भी व्यायाम दिनचर्या को शुरू करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लें, खासकर यदि आपको गाउट है।
Image Source : socialNext : इमरजेंसी के लिए पर्स में जरूर रखें ये 5 दवाएं