

डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट को कंट्रोल कर और व्यायाम की मदद से ही अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। आइये जानते हैं शुगर के मरीजों को किन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए।
Image Source : SOCIALकुछ फलों में चीनी की मात्रा ज़्यादा होने कारण इन फलों को डायबिटीज के रोगियों को नहीं खाना चाहिए। जैसे- अंगूर, चेरी, अनानास, केला, सूखे मेवे और मीठे फलों का जूस भी नहीं लेना चाहिए।
Image Source : SOCIALएक छोटे अंगूर में भी लगभग एक ग्राम कार्बोहाइड्रेड होता है। इसलिए डायबिटीज के रोगी को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
Image Source : SOCIALपके हुए अनानास में शुगर ज़्यादा होता है इसलिए यह फल डायबिटीज के रोगी को नहीं खाना चाहिए।
Image Source : SOCIALएक पके हुए आम में लगभग 25-30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। यह रक्त में शर्करा के स्तर को बढ़ाता है। इसलिए आम के सेवन से परहेज करें।
Image Source : SOCIALसूखे मेवों भी न खायें। खासकर किशमिश या चॉकलेट युक्त सूखे मेवों का बिल्कुल सेवन नहीं करना चाहिए।
Image Source : socialमीठे फलों के जूस का सेवन भी नहीं करना चाहिए। डायबिटीज के मरीज को जूस नहीं लेना चाहिए। जूस की जगह फल का सेवन करें।
Image Source : socialNext : तेज वॉक या दौड़ते वक्त सीने में दर्द महसूस होना है खतरे की घंटी