

लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें कौन से विटामिन पाए जाते हैं। चलिए बताते हैं।
Image Source : socialलहसुन में विटामिन C पाया जाता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है।
Image Source : socialलहसुन विटामिन B6 से भरपूर है। यह मेटाबॉलिज्म और मस्तिष्क के कार्य के लिए ज़रूरी विटामिन है।
Image Source : socialथायमिन यानी विटामिन B1 भी लहसुन में पाए जाते हैं। ऊर्जा उत्पादन और तंत्रिका तंत्र के लिए यह विटामिन आवश्यक है।
Image Source : socialलहसुन में विटामिन B2 यानि राइबोफ्लेविन भी पाया जाता है। यह ऊर्जा चयापचय में भूमिका निभाता है।
Image Source : socialलहसुन में फोलेट यानी विटामिन B9 पाया जाता है जो यह कोशिका वृद्धि और डीएनए निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।
Image Source : socialलहसुन में विटामिन K भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह रक्त के थक्के जमने और हड्डियों के स्वास्थ्य में भूमिका निभाता है।
Image Source : socialविटामिन के साथ-साथ, लहसुन मैंगनीज, सेलेनियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और जिंक जैसे कई महत्वपूर्ण खनिज भी प्रदान करता है।
Image Source : socialNext : किडनी खराब होने के मुख्य लक्षण क्या हैं?