

कटहल के बीज में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं इसमें कौन से विटामिन पाए जाते हैं और इसके फायदे
Image Source : freepikकटहल के बीज में विटामिन B, विटामिन A, विटामिन E और विटामिन C पाया जाता है। इसके अलावा इसमें और कुछ खनिज जैसे जिंक, कैल्शियम, और मैग्नीशियम भी मौजूद होते हैं।
Image Source : freepikकटहल के बीज में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जिससे यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
Image Source : freepikकटहल के बीज में फाइबर होती है जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है। साथ ही कब्ज़ को दूर करने में सहायक है।
Image Source : freepikकटहल के बीज में पोटैशियम होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होता है।
Image Source : freepikकटहल के बीज में विटामिन C और विटामिन E जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को निखारने और उसे चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
Image Source : freepikकटहल के बीज में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। यह गठिया जैसे रोगों में भी राहत दे सकता है।
Image Source : freepikकटहल के बीज में फाइबर की उच्च मात्रा और कैलोरी कम होती है, जिससे यह वजन घटाने में सहायक हो सकते हैं। जिससे अधिक खाने की इच्छा कम होती है।
Image Source : freepikकटहल के बीज को उबालकर या भूनकर खाया जा सकता है। इसके अलावा, बीज का पाउडर बना कर भी इसे आहार में शामिल किया जा सकता है।
Image Source : freepikNext : करौंदे में कौन सा विटामिन होता है?