

जामुन की तरह इसका बीज भी सेहत के लिए काफी लाभकारी है। चलिए, जानते हैं इसमें कौन से विटामिन पाए जाते हैं और इसके फायदे।
Image Source : freepikजामुन के बीज में विटामिन सी और विटामिन बी6 पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियमम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
Image Source : META AIजामुन में जंबोलिन और जंबोसीन जैसे कंपाउंड होते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने और शरीर में इंसुलिन को बढ़ाने में मदद करते हैं।
Image Source : FREEPIKविटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण, ये बीज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं
Image Source : FREEPIKजामुन के बीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Image Source : FREEPIKइनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं।
Image Source : FREEPIKजामुन के बीज भूख को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं, जिससे वजन घटाने में सहायता मिल सकती है।
Image Source : FREEPIKएंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण ये मुंहासों जैसी समस्याओं को कम करने में भी मदद करते हैं।
Image Source : FREEPIKजामुन के बीजों को पीसकर पाउडर बनाया जाता है। इस पाउडर का सेवन अक्सर सुबह खाली पेट पानी या दूध के साथ किया जाता है।
Image Source : FREEPIKNext : अजवाइन का पानी इन बीमारियों में करता है फायदा