

नींबू सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं पोषक तत्वों से भरपूर नींबू में कौन सा विटामिन पाया जाता है और इसे खाने से कौन से फायदे होते हैं।
Image Source : socialनींबू में विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, और ए विटामिन पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें साइट्रिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फ़ॉस्फ़ोरस, और फ़ाइबर भी पाया जाता है।
Image Source : socialनींबू में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
Image Source : socialकमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में विटामिन सी से भरपूर नींबू फायदेमंद है और सर्दी-जुकाम से बचाता है।
Image Source : socialनींबू के रस में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है और अपच की समस्या से राहत दिला सकता है।
Image Source : socialनींबू में मौजूद विटामिन सी और फ़ाइबर से कैंसर, किडनी की पथरी, और हार्ट डिज़ीज़ का खतरा कम हो सकता है।
Image Source : socialनींबू हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।
Image Source : socialसुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
Image Source : socialNext : अजवाइन में कौन सा विटामिन पाया जाता है?