

अमरूद एक ऐसा फल है जो हर किसी को पसंद आता है। सर्दियों में बाजार में अमरूद की भरमार हो जाती है।
Image Source : Freepikस्वाद से अलग इसे सेहत के लिए भी सुपरफूड माना जाता है। अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर होता है।
Image Source : Freepikबाजार में दो तरह के अमरूद मिलते हैं सफेद और गुलाबी।
Image Source : Freepikऐसे में अधिकतर लोगों के मन में सवाल होता है कि इनमें से कौन सा अमरूद ज्यादा बेहतर है?
Image Source : Freepikगुलाबी अमरूद का गहरा रंग इसमें मौजूद लाइकोपीन और कैरोटीनॉयड के कारण होता है। इसमें सफेद अमरूद की तुलना में एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होते हैं, जो कैंसर और हृदय रोगों से बचाने में मदद करते हैं।
Image Source : Freepikइसमें आमतौर पर शुगर और स्टार्च कम होता है, इसलिए यह मधुमेह रोगियों के लिए एक बेहतर विकल्प माना जाता है।
Image Source : Freepikइसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है।
Image Source : Freepikसफेद अमरूद में गुलाबी अमरूद की तुलना में विटामिन C की मात्रा थोड़ी अधिक होती है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक माना जाता है।
Image Source : Freepikसफेद अमरूद में गुलाबी अमरूद की तुलना में डाइटरी फाइबर अधिक होता है, जो कब्ज जैसी पाचन समस्याओं को दूर करने में बहुत कारगर है।
Image Source : FreepikNext : बासी रोटी के 10 बेमिसाल फायदे