बाज सी तेज होगी नज़र, बस डाइट में शामिल करें ये ड्राई फ्रूट्स

बाज सी तेज होगी नज़र, बस डाइट में शामिल करें ये ड्राई फ्रूट्स

Image Source : Freepik

ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ऐसे में इनका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Image Source : Freepik

यहां हम ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।

Image Source : Freepik

पिस्ता में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन पाए जाते हैं। ये दो एंटीऑक्सीडेंट आंखों के लिए "नेचुरल सनस्क्रीन" की तरह काम करते हैं, जो मोबाइल और लैपटॉप की नीली रोशनी से आंखों को बचाते हैं।

Image Source : Freepik

सूखी खुबानी विटामिन A और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होती है। विटामिन A नाइट विजन में सुधार करता है और रतौंधी जैसी समस्याओं से बचाता है।

Image Source : Freepik

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है। यह आंखों की नमी बनाए रखने और रेटिना के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।

Image Source : Freepik

इसमें पॉलिफनोलिक, फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स डैमेज से बचाती है।

Image Source : Freepik

बादाम विटामिन E का सबसे अच्छा स्रोत हैं। विटामिन E आंखों की स्वस्थ कोशिकाओं को अस्थिर अणुओं से बचाता है जो आंखों के ऊतकों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह उम्र के साथ होने वाले मोतियाबिंद को रोकने में मदद करता है।

Image Source : Freepik

अंजीर विटामिन ए, सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो फ्री रेडिकल डैमेज से आंखों को बचाते हैं।

Image Source : Freepik

Next : किडनी को डिटॉक्स करने के लिए क्या करना चाहिए?