

मकड़ियों को हम अक्सर अपने घर के किसी कोने में या पेड़ पौधों पर जाला बुनते देखते रहते हैं।
Image Source : Fileआपने भी कभी न कभी मकड़ियों द्वारा बनाए गए जालों को साफ किया होगा।
Image Source : Fileपर रोज देखने के बावजूद आपको मकड़ियों के बारे में वे बातें पता नहीं होंगी जो हम बताने जा रहे हैं।
Image Source : Fileमकड़ियां खतरनाक शिकारी होती हैं और अपने शिकार को दबोचते हुए जरा भी दया नहीं दिखातीं।
Image Source : Fileकुछ मकड़ियां में तो इतना जहर होता है कि अगर वे काट लें तो दर्द से इंसान बेहाल हो जाए।
Image Source : Fileइतनी ही नहीं, जहां हमारे खून का रंग लाल होता है वहीं मकड़ियों का खून नीले रंग का होता है।
Image Source : Fileनरों की तुलना में मादा मकड़ियां ज्यादा खाती हैं, और कई मकड़ियां तो मिलन के बाद नर को ही खा जाती हैं।
Image Source : Fileसाथी को रिझाने और कई बार दुश्मनों को चेतावनी देने के लिए मकड़ियां नृत्य भी करती हैं।
Image Source : Fileमकड़ियों की 8 आंखें होती हैं, लेकिन फिर भी इनकी अधिकांश प्रजातियों की नजर कमजोर होती है।
Image Source : Fileमकड़ियों की सूंघने की क्षमता इतनी तेज होती है कि कई प्रजातियों में नर सूंघकर बता देता है कि मादा को भूख लगी है या नहीं।
Image Source : Fileमकड़ियों के जाले अपने जितनी ही मोटाई वाले स्टील के तार से 5 गुना ज्यादा मजबूत होते हैं।
Image Source : FileNext : पाकिस्तान में स्थित हैं लव और कुश के बसाए शहर, जानें नाम