

दिल्ली में मुस्लिम बाहुल्य मानी जाने वाली छह सीटों में से पांच पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई है।
Image Source : ptiइस बार विधानसभा चुनाव में चार मुस्लिम विधायक बनने में सफल हुए हैं। 2020 के चुनाव में पांच विधायक मुस्लिम थे।
Image Source : ptiसीलमपुर, मुस्तफाबाद, मटिया महल, बल्लीमारन, ओखला और बाबरपुर मुस्लिम बाहुल्य सीट मानी जाती है।
Image Source : freepikAAP ने मुस्तफाबाद के अलावा सभी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जीत दर्ज की है। मुस्तफाबाद से बीजेपी की जीत हुई है।
Image Source : ptiमटिया महल से आले मोहम्मद इकबाल ने आप के टिकट पर जीत दर्ज की है।
Image Source : ptiबल्लीमारन से आप के इमरान हुसैन ने एक बार फिर से जीत दर्ज की है। वह केजरीवाल और आतिशी सरकार में मंत्री भी थे।
Image Source : ANIसीलमपुर से आप के टिकट पर चौधरी जुबैर अहमद को जीत हासिल हुई है।
Image Source : ptiओखला से अमानतुल्लाह खान को एक बार फिर जीत मिली है। वह 2015 से लगातार आप के विधायक हैं।
Image Source : ptiबाबरपुर से आप नेता गोपाल राय ने जीत दर्ज की है। वह पिछली सरकार में मंत्री भी थे।
Image Source : X@AAPबता दें कि दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने 48 और आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीती हैं। बीजेपी 27 साल बाद सरकार बनाने जा रही है।
Image Source : ptiNext : कौन था दिल्ली का पहला मुख्यमंत्री?