

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में जोरदार बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है।
Image Source : PTIमुंबई, पुणे समेत महाराष्ट्र के कई हिस्से में लगातार रुक-रुकर बारिश हो रही है।
Image Source : ANIभारी बारिश से मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कई निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है।
Image Source : ANIजलभराव के कारण अंधेरी सबवे बंद हो गया। वहीं, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
Image Source : ANIपुणे में भारी बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पानी भर गया है। नदी किनारे की हाउसिंग सोसायटी में पानी भर गया है।
Image Source : PTIसिंहगढ़ रोड इलाके की 15 सोसायटी में बारिश का पानी घुस गया है। लोगों को बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग के लोग जुटे हैं।
Image Source : ANIपुणे के एकता नगर में पानी भरा है। पुणे में बाबा भिड़े पुल पानी में डूब गया है, इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
Image Source : ANIमौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में गुरुवार को भारी बारिश होगी।
Image Source : PTINext : दुनिया की सबसे ऊंची इमारतें कौन सी हैं?